{"_id":"63b715086299e06ebd457359","slug":"450-houses-will-be-built-in-nehtaur-block-dhampur-news-mrt620697142","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नहटौर ब्लॉक में बनेंगे 450 आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नहटौर ब्लॉक में बनेंगे 450 आवास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर ब्लॉक में बनेंगे 450 आवास
धामपुर। नहटौर ब्लॉक में इस वर्ष 450 लोगों के प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत आवासों का निर्माण होगा। विभाग के अधिकारियों की ओर से सूची में शामिल नामों का सत्यापन कराने के बाद आवासों का निर्माण कराने के लिए पंजीकरण करना शुरू हो गया है। पंजीकरण का बृहस्पतिवार को आखिरी दिन है, इसके बाद पंजीकरण नहीं होगा।
नहटौर विकास क्षेत्र के प्रभारी खंड विकास अधिकारी दीन दयाल सिंह ने बताया कि जिन लोगों के संबंधित योजना के तहत आवासों का निर्माण होगा। इन लोगों की सूची साल 2017 में तैयार हुई थी। तब से लेकर अब तक यह सूची प्रतीक्षारत थी। इस सूची में ब्लॉक क्षेत्र के 619 लोगों के नाम शामिल हैं। अब इन सभी लोगों के नामों का सत्यापन हो रहा है। सत्यापन में जो व्यक्ति पात्र पाए जा रहे हैं उनको लाभ पहुंचाने के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। पंजीकरण किए जाने के एक सप्ताह के बाद लाभार्थियों का आवास बनाने के लिए तीन किस्तों में धनराशि को उनके खाते में आवंटित कर दिया जाएगा।
बताया गया कि योजना के तहत 1.20 लाख रुपये की लागत से आवासों का निर्माण होगा। लाभार्थी को प्रथम किस्त के रूप में 40 हजार रुपये, दूसरी किस्त में 70 हजार और अंतिम तीसरी किस्त में 10 हजार रुपये की धनराशि मिलेगी। सबसे बड़ी बात यह है कि जो व्यक्ति पात्र होगा, उसे सरकार की ओर से मनरेगा मद से बतौर श्रमिक काम करने के बदले 213 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 90 दिन की मजदूरी यानी के 18 हजार रुपये और अलग से दिए जाएंगे। प्रभारी खंड विकास अधिकारी का कहना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति आवास बनाने के नाम पर किसी भी दलाल, गांव के प्रधान, क्षेत्र के सचिव और सहायक विकास अधिकारी को रुपये न दें, क्योंकि यह आवास प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत निशुल्क तौर पर बनेंगे।