फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भाकियू कार्यकर्ता का 31 को बुढ़नपुर बीडीओ के दफ्तर में पश़ुओं को भरने का ऐलान

भाकियू कार्यकर्ता का 31 को बुढ़नपुर बीडीओ के दफ्तर में पश़ुओं को भरने का ऐलान

Wed, 30 Jan 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ता का 31 को बुढ़नपुर बीडीओ के दफ्तर में पश़ुओं को भरने का ऐलान
बीडीओ दफ्तर में गोवंश को भरने का एलान
विज्ञापन

गांवों में घूम रहीं गोवंशीय पशुओं को देख भाकियू कार्यकर्ताओं में उबाल, 30 जनवरी तक का दिया अल्टीमेटम
धामपुर। भाकियूू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बुढ़नपुर ब्लाक क्षेत्र में विकास विभाग के अधिकारियों की ओर से गांवों में घूम रहे आवारा गोवंश को पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में उबाल है। चेताया कि यदि प्रशासन ने दो दिन के भीतर गोवंश को पकड़ गोशालाओं में नहीं छोड़ा तो कार्यकर्ता स्वयं इन पशुओं को वाहनों में लादकर 31 जनवरी को बीडीओ के कार्यालय में भर देंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
बुढ़नपुर ब्लाक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत का कहना है कि प्रदेश के सीएम के सख्त आदेश है कि प्रशासन को हर हाल में 31 जनवरी तक गांवों में और नगरों में घूम रहे आवारा गोवंश को पकड़ कांजी हाउस या फिर गोशालाओं में रखा जाना है। इन पशुओं के चारे की व्यवस्था ग्राम सभा या फिर पालिकाओं की ओर से होगी। आरोप लगाया कि बार-बार विकास विभाग और पुलिस अधिकारियों से गोवंश को पकड़ने की गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। कार्यकर्ता अनुज वालियान, आलोक कुमार, रोहित कुमार ढाका का आरोप है कि एसडीएम को अवगत कराने के बाद भी इन पशुुओं को नहीं पकड़ा जा रहा है। इन पशुओं के आतंक से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। फसलों की बर्बादी हो रही है। चेताया कि यदि जल्द ही प्रशासन की ओर से दो दिन के भीतर पशुओं को पकड़ गोशालाओं में नहीं छोड़ा गया तो बीडीओ का घेराव होगा।
विज्ञापन

-
पशुओं को पकड़ा जाएगा: बीडीओ
बीडीओ बुढ़नपुर का कहना है कि उनके स्तर से पशुओं को पकड़ा जा रहा है। अब तक ब्लाक क्षेत्र के गांवों से 235 गोवंश को पकड़कर अमीनाबाद गोशाला में छुड़वा दिया गया है। यदि किसी गांव में पशु घूम रहे हैं तो उन्हें भी पकड़ा जाएगा। किसानों से सहयोग की अपेक्षा की गई है। क्षेत्र के सेक्रेट्री को पशुओं का पकड़ने के निर्देश दे रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed