{"_id":"5c2d018cbdec2256fb08a12f","slug":"41546453388-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन जमा न करने पर बैंक अधिकारियों ने बकाएदार के मकान की दीवार पर चस्पा किया कब्जा नोटिस, सदस्यों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन जमा न करने पर बैंक अधिकारियों ने बकाएदार के मकान की दीवार पर चस्पा किया कब्जा नोटिस, सदस्यों में हड़कंप
विज्ञापन
बैंक अधिकारियों ने चस्पा किए नोटिस
धामपुर। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के अधिकारियों ने घर बनाने को लिए लोन के जमा न करने के आरोप में गृहस्वामी के घर के बाहर मकान की दीवार पर कब्जे के नोटिस चस्पा किए हैं। अधिकारियों ने कहा कि यदि सात दिन में बैंक का कर्जा नहीं चुकाया गया तो नीलाम कर लोन को वसूला जाएगा।
बैक के प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव साहनपुर नवादा निवासी विजयपाल सिंह पुत्र हरदेव सिंह ने साल 2008 में घर बनाने के लिए बैंक से एक लाख का लोन लिया था। विजयपाल सिंह ने करीब 55 हजार जमा किया। पर इसके बाद वह पैसा जमा नहीं कर सका। वर्तमान में बैंक का यह लोन बढ़कर ढाई लाख से ज्यादा हो गया है। बैंक ने बकाया जमा वसूलने को बुधवार को गांव साहनपुर नवादा में मकान की दीवार पर नोटिस चस्पा किया। नोटिस में हिदायत दी है कि यदि उसने सात दिन के भीतर लोन जमा नहीं किया तो उनके घर को नीलाम कर लोन की रकम को वसूला जाएगा। उधर, कब्जा नोटिस चस्पा कर देने के बाद बकाएदार और उसके परिवार के सदस्यों में हड़कंप मच है।