फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सफाई कर्मचारी संघ ने किया जोरदार प्रदर्शन

सफाई कर्मचारी संघ ने किया जोरदार प्रदर्शन

Fri, 23 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी संघ ने किया जोरदार प्रदर्शन
सफाई कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने पुरानी पेंशन बहाली, सफाई कर्मचारी का पदनाम पंचायत सेवक सहित कई मांगों को लेकर नगर में रैली निकाली तथा जोरदार प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम डीएम को मांग पत्र सौंपा गया।

बृहस्पतिवार को उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पाल, गोपाल सिंह गौतम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी नुमाइश ग्राउंड पर एकत्रित हुए। यहां से कर्मचारियों ने प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन जजी चौराहे, शास्त्री चौराहे, सिविल लाइन, मुख्य डाकघर होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा। वहां पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक मांगपत्र डीएम को सौंपा गया। पत्र में पुरानी पेंशन बहाल करने की जोरदार वकालत की गई है। इसके अलावा पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारियों का पदनाम परिवर्तित कर पंचायत सेवक करने, गैर मान्यता प्राप्त संघों के पत्रों पर विचार न करने, सफाई कर्मचारियों को पदोन्नति का अवसर दिलाने, सफाई कर्मचारियों को ग्रेड पे 1900 रुपये दिलाने, सफाई कर्मचारियों का वेतन मद एक हेड में करने, कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का निस्तारण समय पर कराने की मांग की गई है। इस मौके पर भूपेंद्र पाल सिंह चमार, अटेवा के प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रहास, भूपेंद्र सिंह, राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, देशराज सिंह, गजेंद्र सिंह, सलीमुद्दीन, जयप्रकाश, अमित कुमार, उदय पाल सिंह, खूब सिंह, गौतम सिंह, संतोष देवी जाकिर हुसैन, टेनी पाल, विजय पाल सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed