{"_id":"5bae7908867a5570ee098944","slug":"41538160904-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की बहुमत की सरकार ने तो सता में आते ही वितविहीन शिक्षकों की भीख को भी बंद कर दिया: संजय मिश्रा एमएलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की बहुमत की सरकार ने तो सता में आते ही वितविहीन शिक्षकों की भीख को भी बंद कर दिया: संजय मिश्रा एमएलसी
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। उतर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि संगठन जल्द ही प्रदेश सरकार से वित्तविहीन शिक्षकों को उनके खोए मान सम्मान दिलाने का काम करेगा। इसके लिए संगठन ने सभी जिलों में सरकार विरोधी रैली निकालने की तैयारी शुरू कर दी है।
शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष/एमएलसी संजय मिश्रा ने कहा कि संगठन की ओर से प्रदेश के सीएम योगी को सत्ता से हटाने के लिए विरोधी रैली निकालने का काम 26 सितंबर से हरदोई जिले से शुरू कर दिया गया है। बिजनौर जिले में आठ अक्तूबर को यह रैली जिला मुख्यालय पर पहुंचेगी। जिले के सभी वित्तविहीन शिक्षकों को अधिक संख्या में रैली में भाग लेना है। 29 सितंबर को यह रैली प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पहुंचेगी। एमएलसी ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश कालेजों का संचालन वित्तविहीन शिक्षकों से हो रहा है। इन्हीं वित्तविहीन शिक्षकों के पढ़ाए छात्र और छात्राएं प्रदेश में टॉप टेन सूची में हर साल आ रहे है। सीएम द्वारा ही इन बच्चों को प्रदेश स्तर पर मंच से समानित किया जाता है। पर इतना कुछ होने के बाद प्रदेश के वित्तविहीन शिक्षकों को उपहास सहना पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षकों से एक होकर सरकार विरोधी रैली को सफल बनाने का आह्वान किया है।