फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शोभा यात्रा निकालकर की गणपति की स्थापना

शोभा यात्रा निकालकर की गणपति की स्थापना

Fri, 14 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
शोभा यात्रा निकालकर की गणपति की स्थापना
शोभा यात्रा निकालकर की गणपति की स्थापना
विज्ञापन

नगीना । पंजाबी कालोनी स्थित सिद्धि विनायक मंदिर से भव्य शोभायात्रा व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। शोभा यात्रा वाल्मीकि नगर के मंदिर पर जाकर संपन्न हुई और वहां पर पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद भगवान गणपति जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। 17 सितंबर को गणपति जी को विदा किया जाएगा और मूर्ति विसर्जन होगी।
बुधवार दोपहर शोभायात्रा का नेतृत्व बीजेपी नेता अनूप बाल्मीकि, प्रमोद चौहान, मैमल वाल्मीकि, मुकेश, गौरव, सौरभ, विवेक, सुनील, विशाल, रोहित, कपिल, पंकज ने किया। वहीं गणेश मित्र मंडल नगीना के तत्वावधान में गणेश शोभायात्रा रेलवे स्टेशन चौक से पूर्वाह्न 11 बजे प्रारंभ हुई और नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई मानकचंद मुगलान में जाकर संपन्न हुई। पंडित विजय भारती ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करा कर भगवान गणपति जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई। गणेश मित्र मंडल के विकास अग्रवाल ने बताया कि 22 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, तब तक प्रतिदिन सुबह आठ व रात्रि आठ बजे भगवान गणपति बप्पा जी की विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। 23 सितंबर को गणपति जी भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और हरिद्वार में बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। शोभायात्रा में मुकेश त्यागी, शीतल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, मुकुल गुप्ता, रोहित गर्ग ,अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, बिजनौर नई बस्ती स्थित शिव मंदिर में धूमधाम से गणपति की मूर्ति स्थापित की गई। 20 सितंबर को मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन होगा। 23 सितंबर को शोभा यात्रा के बाद गणपति की मूर्ति विसर्जित की जाएगी। पूजन में कौशल पंडित, संतराम देशवाल, सौरभ गौड़, नितिन देशवाल, पारस वत्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चांदपुर । गणेशोत्सव पर श्री गणेश की प्रतिमा की सुंदर झांकी व बैंड बाजे के साथ नगर में शोभायात्रा निकालकर श्रद्धालुओं ने श्रीगणेश उत्सव का शुभारंभ किया। शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजार बाजार बजरिया, शिव मूर्ति होते हुए ढाली बाजार शिव मंदिर पर पहुंची। जहां श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। श्रीगणेश उत्सव 18 सितंबर तक चलेगा तथा प्रतिदिन मंदिर पर सुबह शाम आरती होगी। 19 सितंबर को उत्सव का समापन कर श्रीगणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इसमें बिरजू मराठा, चमन वर्मा, सुमित अग्रवाल, कौशल वर्मा, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, अमित अग्रवाल, कान्हा मराठा, सुधीर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

वहीं, गांव हल्ला नंगला में भोलेनाथ हल्ला नंगला चैरिटेबिल ट्रस्ट के तत्वावधान में गांव में श्री गणेश की प्रतिमा की बैंड बाजे के साथ धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के संपन्न होने पर गांव स्थित शिव मंदिर पर प्रतिमा स्थापित की गई। ट्रस्ट के सदस्यों ने गणेशोत्सव को वृक्षारोपण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व स्वच्छता अभियान के रूप में मनाने का निर्णय लिया। इसमें जसवीर सिंह, अजय पाल सिंह, धर्मपाल सिंह, महीपाल सिंह, परसराम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed