फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रामडोल जलूस में खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

रामडोल जलूस में खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Thu, 06 Sep 2018 11:51 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
रामडोल जलूस में खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
रामडोल जलूस में खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद ।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर नांगलसोती में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के बीच रामडोल जुलूस निकाला गया। राधा-कृष्ण, कृष्ण-सुदामा की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। अखाड़ा खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी को स्तंभ कर दिया।

नांगलसोती के मुख्य बाजार में स्थित प्राचीन शिवमंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर राजीव गोयल, सुशील शुक्ला की उपस्थिति में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मीनाक्षी गोयल और योगेंद्र अग्रवाल ने श्रीरामडोल जुलूस का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। राधा-कृष्ण, कृष्ण-सुदामा, कृष्ण-कालिया नांग की मनमोहक झांकियों के साथ प्रमुख मार्गों से गुजरने समय श्रीरामडोल जुलूस का श्रद्धालुओं ने फूलवर्षा कर स्वागत किया। नांगलसोती के अखाड़ा उस्ताद नयन सिंह और जीतपुर के अखाड़ा उस्ताद ओमपाल राजपूत के निर्देशन में अखाड़ा खिलाड़ियों ने हैरत अंगेज करतब दिखाकर श्रद्धालुओं को स्तंभ कर दिया। मंदिर समिति कार्यकर्ता परमेश अग्रवाल, जगराम सैनी, अतुल अग्रवाल, वीरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में श्रीरामडोल जुलूस के पुन: शिवमंदिर पहुंचने पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता के आयोजन में गोविंदाओं ने जयकारों के साथ भाग लिया। गोविंदाओं के तीसरे प्रयास में माखन मटकी फुटने ही श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। ग्राम प्रधान मीनाक्षी गोयल ने माखन मटकी फोड़ के विजेता गोविंदाओं को नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। थानाध्यक्ष राजेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस बल की कड़ी सुरक्षा में जुलूस का शिवमंदिर पर समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed