{"_id":"5b917000867a557fed5e8629","slug":"41536258048-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप्र हिंदी संस्थान ने डॉ.मुकेश की पुस्तक को पुरस्कार के लिए चुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप्र हिंदी संस्थान ने डॉ.मुकेश की पुस्तक को पुरस्कार के लिए चुना
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक डॉ. मुकेश को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
नजीबाबाद। साहू जैन कॉलेज के वनस्पति विज्ञान के शिक्षक डॉ. मुकेश कुमार को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा 14 अक्तूबर को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षक को वर्ष 2013 में शिक्षक श्री सम्मान मिल चुका है। डॉ. मुकेश कुमार की पुस्तक जीवन दायिनी नीली-हरी काई के लिए उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ सम्मानित करेगा। डॉ. मुकेश कुमार सहित 34 पुस्तक लेखकों के चयन की घोषणा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सदानंद प्रसाद गुप्ता ने की। सर्वोच्च पांच लाख रुपये का पुरस्कार भोपाल के रमेश चंद शाह को उनकी पुस्तक भारत-भारती के लिए दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 अक्तूबर को लखनऊ में आयोजित समारोह में डॉ. मुकेश कुमार को 75 हजार रुपये की धनराशि, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। साहू जैन कॉलेज की प्राचार्या डॉ. विधु द्विवेदी ने डॉ. मुकेश कुमार का चयन उप्र हिंदी संस्थान द्वारा सम्मान के लिए किए जाने को नगर और कॉलेज का गौरव बताया।