{"_id":"5b916f0b867a557e824cec79","slug":"41536257803-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह पूर्व दुर्घटना में घायल मैकेनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह पूर्व दुर्घटना में घायल मैकेनिक की मौत
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल मैकेनिक की मौत
गजरौला शिव। एक सप्ताह पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हुए मोबाइल टावर के मैकेनिक की जौलीग्रांट में उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव निवासी सुशील कुमार 28 अगस्त की शाम को अफजलगढ़ स्थित मोबाइल टावर पर आई तकनीकी खराबी को दूर कर लौट रहा था। परिजनों के मुताबिक गांव खारी के सामने पहुंचा ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक देख उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। आराम न होने पर परिजनों ने उसे जौलीग्रांट के अस्पताल में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार को सुशील की उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक अपने पीछे पत्नी एवं चार पुत्रों समेत अन्य परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गया।