{"_id":"5b916f01867a557f180c374e","slug":"41536257793-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने की मांग
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने बीएसए महेशचंद्र को चार सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। इसमें बताया कि जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत अनुदेशकों को खेल व कंप्यूटर आदि के उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। बिना उपकरणों के विद्यार्थियों को पढ़ाने में समस्या आ रही है। इसके अलावा अनुदेशकों का मानदेय हर महीने के पहले सप्ताह में दिलाने, टीएलएम राशि दिलाने, कंप्यूटर व खेल उपकरणों के रखरखाव के लिए धनराशि आवंटित करने तथा अनुदेशकों का साल 2013 का मानदेय दिलाने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप सिंह, अनु विश्नोई, संदीप सिंह, सत्यम चौधरी, हेमेंद्र सिंह, पुनीश कुमार, पल्ल्वी आर्य आदि मौजूद रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
बिजनौर। यूनिवर्सल एकेडमी में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मान में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उप प्रधानाचार्या खुशबू कर्णवाल ने कहा कि शिक्षक हमेशा चाहते हैं कि उनके विद्यार्थी हमेशा सही काम करें। जिस प्रकार बच्चे माता पिता के ऋणी होते हैं उसी प्रकार शिक्षक के भी ऋणी होते हैं।