{"_id":"5b8d854442c79217f35db008","slug":"41536001348-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच निकला रामडोल का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच निकला रामडोल का जुलूस
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी सुरक्षा के बीच निकला रामडोल का जुलूस
नगीना। बूंदाबांदी के बीच नगर में रामडोल का जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में निकाला गया। जुलूस में नौ अखाड़े और चार झांकियां शामिल थीं। साथ ही जुलूस में भगवान का डोला भी चल रहा था। इस दौरान यात्रा मार्ग भगवान के जयकारों से गूंज उठा।
रामडोल का जुलूस सोमवार दोपहर 12 बजे से नगीना कोतवाली रोड स्थित साहू ट्रेडर्स से झांकियों और बैंडबाजों के साथ शुरू हुआ। जुलूस में शंकर पार्वती, राधा कृष्ण, कृष्ण सुदामा मिलन की झांकियां शामिल थीं। बैंड धार्मिक भजन और गीतों की प्रस्तुति करता चल रहा था। जुलूस में विश्नोई समाज के अखाड़े का नेतृत्व अतुल विश्नोई, बजरंगी अखाड़े के उस्ताद अरुण कुमार कर्णवाल, मोनी महादेव अखाड़े के लक्ष्मण सैनी, सैनी समाज के अखाड़े के उस्ताद रामकिशन, भोलानाथ अखाड़े के उस्ताद विक्रांत अग्रवाल, मंदिर खोखरानाथ महादेव अखाड़े के उस्ताद मुकेश गुप्ता, नालबंदान अखाड़े के उस्ताद शुभम वर्मा, सैनी समाज लाल सराय अखाड़े उस्ताद पप्पू सैनी, बड़ा मंदिर मुक्तेश्वरनाथ अखाड़े के उस्ताद संजीव मित्तल कर रहे थे। जुलूस में सबसे पीछे मंदिर मुक्तेश्वरनाथ के पुजारी डॉ. विपिनचंद त्रिपाठी श्रीकृष्ण भगवान जी का डोला लिए बैठे थे।
जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ थाने के मुख्य द्वारा पर पहुंचा। श्रद्धालुओं ने मिष्ठान वितरित कर कई स्थानों पर जुलूस का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मार्ग में पड़ने वाले सभी धर्म स्थलों, मकानों की छतों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम प्रशासन अभिनव मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव कैंप किए हुए थे। एसडीएम गजेंद्र सिंह के साथ-साथ चार अन्य एसडीएम, सीओ प्रवीण सिंह पुलिस बल के साथ जुलूस के साथ रहे। जुलूस का नेतृत्व साहू रविशचंद अग्रवाल, लाला हरिगोपाल अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, राजू विश्नोई, अनूप वाल्मीकि, ओमपाल सैनी, राकेश विश्नोई, महावीर सैनी, टिकेंद्र विश्नोई, राधे विश्नोई, प्रभातचंद गुप्ता, आलोक चौधरी, साहू कपिल अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, अजीत अग्रवाल, प्रमोद चौहान, कुंवर कृष्ण बल्देव सिंह आदि गण्यमान्य लोगों ने किया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार की ओर से सभी अखाड़ों के खलीफाओं और दस्तादों को परंपरागत तरीके से पगड़ी बांध कर पुरस्कृत किया गया। देर रात बढ़ापुर मार्ग स्थित ब्राह्मणी वाला तालाब पर भगवान श्रीकृष्ण जी के पौतड़े धोने की रस्म अदा करने के बाद संपन्न हो गया। सुरक्षा के लिए सिविल पुलिस के साथ साथ पीएसी, रेपिड एक्सन फार्स के जबान भारी संख्या में तैनात रहे।