{"_id":"5b2d3c994f1c1bf26e8b979d","slug":"41529691289-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उपकेंद्र में घुंसा गुलदार का शावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उपकेंद्र में घुंसा गुलदार का शावक
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली उपकेंद्र में घुसा गुलदार का शावक
कोतवाली देहात। विद्युत उपकेंद्र कोतवाली परिसर में रात्रि में गुलदार का शावक घुस गया। उसने मोहल्ले के कई कुत्तों पर हमला कर घायल कर दिया। गुलदार विद्युत उपकेंद्र में खड़े बकैन के पेड़ पर चढ़कर बैठ गया। विद्युत उपकेंद्र में शावक घुसते ही रात्रि ड्यूटी पर तैनात विद्युत कर्मचारी ने मोहल्ले में जाकर शोर मचाया। मोहल्लवालों व पुलिस के आते ही गुलदार पेड़ से उतर कर भाग गया।
मोहल्ला रजा कॉलोनी स्थित विद्युत उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार रात संविदा कर्मचारी एसएसओ विपिन कुमार ड्यूटी पर था। लगभग 12 बजे गुलदार का शावक विद्युत उपकेंद्र में घुस आया। उसने पीछा कर रहे कुत्तों पर हमला कर घायल कर दिया। उसके बाद गुलदार का शावक विद्युत उपकेंद्र में खड़े बकैन के पेड़ पर चढ़कर बैठ गया। विपिन कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी और शोर मचा दिया। जब तक डायल 100 पुलिस पहुंची उससे पहले ही मोहल्ले वालों के शोर की आवाज सुनकर गुलदार जंगल की ओर भाग गया।