{"_id":"5ab005e04f1c1b4d0a8b5c70","slug":"41521485280-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूंडरीखुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूंडरीखुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई बैठक
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती । सरकारी सस्ता गल्ला दुकान के चयन के लिए गांव पूंडरीखुर्द में खुुली बैठक आयोजित हुई। 362 ग्रामीणों का समर्थन मिलने पर स्वाति के नाम पर राशन की दुकान का आवंटन हुआ।
गांव पूंडरीखुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को खुली बैठक आयोजित हुई। जिसमें राशन डीलर के चुनाव पर चर्चा हुई। ग्राम प्रधान धर्मपाल सिंह की देखरेख में राशन की दुकान आवंटन के लिए स्वाति पत्नी पारुल राजपूत और पूजा पत्नी सोनू ने अपना अपना प्रस्ताव रखा। चुनाव अधिकारी/ग्राम पंचायत सचिव सौपाल सिंह, पर्यवेक्षक अमित कुमार की उपस्थिति में बैठक में शामिल ग्रामीणों में 362 ग्रामीणों ने स्वाति को अपना समर्थन दिया, जबकि पूजा के पक्ष में महज 13 ग्रामीण ही आगे आए। खुली बैठक में स्वाति पत्नी पारुल के नाम राशन की दुकान के आवंटन का प्रस्ताव पारित हुआ। खुुली बैठक में पूर्व प्रधान सर्वेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, रामकुमार, अमर सिंह, अरुण, रामपाल, नरेश कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।