फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिले की तीन शुगर मिल रिकवरी में भारत में टॉप थ्री में पहुंची

जिले की तीन शुगर मिल रिकवरी में भारत में टॉप थ्री में पहुंची

Sun, 26 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
जिले की तीन शुगर मिल रिकवरी में भारत में टॉप थ्री में पहुंची
बिजनौर। जिले की तीन शुगर मिल, रिकावरी में भारत में टॉप थ्री पर पहुंच गई है। बूंदकी शुगर मिल भारत में टॉप है। नजीबाबाद शुगर मिल सहकारिता क्षेत्र की शुगर मिलों की रिकवरी में प्रदेश में अव्वल हो गई है। राज्य के गन्ना अधिकारियों ने बिजनौर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय जिले के किसानों, गन्ना विभाग व मिल संचालकों को दिया है।
विज्ञापन

डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार प्रदेश की शुगर मिलों की रिकवरी 26 नवंबर को 11 प्रतिशत से अधिक हो गई है। जिले की बूंदकी शुगर मिल की रिकवरी 11.44 प्रतिशत, धामपुर की 11.30 प्रतिशत तथा बहादुरपुर शुगर मिल की 11.15 प्रतिशत है। राज्य गन्ना विभाग के अनुसार तीनों शुगर मिल की रिकवरी पूरे भारत में पहले तीन पोजीशन पर है। सहकारिता शुगर मिल नजीबाबाद की रिकवरी 11 प्रतिशत है। यह रिकवरी सहकारिता क्षेत्र की शुगर मिल में प्रदेश में नंबर वन तथा भारत में पांचवें स्थान पर है। जिले के रिकवरी में टॉप थ्री में आने पर गन्ना अधिकारियों का हौसला बढ़ा है। डीसीओ के अनुसार इस साल जिले में अर्ली वैरायटी का रकबा कुल रकबे का करीब 92 प्रतिशत है। शरदकालीन गन्ने की बुवाई में किसानों ने अर्ली वैरायटी का रकबा बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed