{"_id":"59a4651d4f1c1b98018b45c3","slug":"41503946013-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज में किसान गोष्ठी आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज में किसान गोष्ठी आयोजित
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । किसानों को उन्नतशील गन्ना प्रजातियों की बुआई और खेती में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज की ओर से किसान गोष्ठी आयोजित की गई।
द्वारिकेशनगर स्थित चीनी मिल परिसर में प्रबंधक (गन्ना) सुनील चौहान ने गन्ना बुआई की आधुनिक तकनीक के संबंध में किसानों को बताया। उन्नतशील और नवीनतम प्रजातियों को-0238, कोशा 08272, को- 03234, को-0118, को-98014, यूपी 05125, को-05011 की जानकारी देते हुए सुनील चौहान ने एक मीटर में गन्ने की आंखों की संख्या, गन्ने की यांत्रिक खेती और गन्ना विकास के बारे में बताया। इंद्रवीर सिंह, कुलवीर सिंह ने जैविक खाद और गन्ने में लगने वाली बीमारियों और उनके निदान के संबंध में बताया।
इससे पहले महाप्रबंधक (गन्ना क्रय) रतन सिंह ने किसानों से जागरूकता का आह्वान किया। सहकारी गन्ना विकास समिति नगीना के सचिव धर्मेंद्र सिंह की उपस्थिति कृषकों को राजकीय योजनाओं के विषय में बताया गया। कृषक गोष्ठी में चीनी मिल गन्ना विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी उपस्थित रहे।