{"_id":"59a465094f1c1b80018b462c","slug":"41503945993-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुनाई कारखाने में लगी आग में लाखों का कपड़ा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुनाई कारखाने में लगी आग में लाखों का कपड़ा जला
Updated Tue, 29 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारखाने में आग से लाखों का कपड़ा जला
राजा का ताजपुर। गांव रवाना शिकारपुर में शार्ट सर्किट के कारण एक बुनाई कारखाने में आग लगने से लाखों रुपये का कपड़ा, धागा जलकर राख हो गया। गांव निवासी हाजी मोहम्मद उमर का गांव में ही मैसर्स डेस्टिट्यूट हैंडलूम के नाम से कपड़ा बनाने का एक कारखाना है। कारखाने में बुनकरों द्वारा मशीनों से कपड़ा बुना जाता है। रविवार की शाम को सभी बुनकर कारखाना बंद होने पर घर चले गए। लगभग सात बजे बिजली आने पर अचानक शार्ट सर्किट होने से कारखाने में आग लग गयी। पड़ोसियों ने कारखाने से धुआं निकलता देखकर शोर मचाया और कारखाना स्वामी को आग लगने की सूचना दी। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। मोहम्मद उमर के अनुसार आग में लाखों रुपये का धागा और बुना हुआ कपड़ा जलकर राख हो गया है।