{"_id":"59a4640c4f1c1bc7018b45cd","slug":"41503945740-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमावर्ती गांव को उतराखंड में शामिल करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमावर्ती गांव को उतराखंड में शामिल करे सरकार
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमावर्ती गांव को उत्तराखंड में शामिल करे सरकार
अफजलगढ़। गांव भोगपुर में गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रांगढ़ में उत्तराखंड उत्तर प्रदेश सीमांत संघर्ष समिति के बैनर तले सीमा से सटे गांव को उत्तराखंड में शामिल करने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में फौजा सिंह ने उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की सरकार से सीमावर्ती गांव को उत्तराखंड में शामिल करने को लेकर सकारात्मक कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि दो राज्यों की सीमा पर होने की वजह से वह परेशान हैं। विकास की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहा कि यदि दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार ने उनकी नहीं सुनी तो वह आंदोलन करेंगे। बैठक की अध्यक्षता सरदार दारा सिंह व संचालन सरदार गुरनाम सिंह ने किया। बैठक में राजेंद्र सिंह भंडारी, मनीष रावत, निशांत राघव, संदीप शर्मा, नरेंद्र सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, सतवीर सिंह, परवेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह गुरजीत सिंह रहे।