फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बिजनौर बना अर्ली प्रजाति के गन्ने का बाउल

बिजनौर बना अर्ली प्रजाति के गन्ने का बाउल

Mon, 31 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर बना अर्ली प्रजाति के गन्ने का बाउल
इस बार और बढ़ेगी मिलों की रिकवरी
विज्ञापन

बिजनौर। बीते साल राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान बनाने वाली जिले की शुगर मिलों में इस साल रिकवरी और बढ़ना तय है। गन्ना विभाग व मिलों द्वारा कराए गए सर्वे में बता चला है कि इस साल जिले में गन्ने के कुल रकबे के 93 प्रतिशत क्षेत्रफल में अर्ली प्रजाति बोई गई है। अर्ली प्रजाति के गन्ने से रिकवरी बढ़ती है। किसानों को गन्ने का दाम भी अधिक मिलता है।

बीते साल जिले में दो हजार 761 करोड़ रुपये कीमत के नौ करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई की गई थी। बीते साल कई शुगर मिलों ने रिकवरी के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसका कारण किसानों का अर्ली प्रजाति के गन्ने को अपनाना था। जिले के किसान अर्ली प्रजाति के गन्ने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। किसानों को इसका दाम भी सामान्य गन्ने से दस रुपये प्रति क्विंटल अधिक मिलता है। डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार, अर्ली प्रजाति किसान और मिल दोनों के लिए फायदे का सौदा है। जल्दी ही जिले में शत-प्रतिशत रकबा अर्ली प्रजाति का होगा।
विज्ञापन

बढ़ रहा सिलसिला
साल रकबा अर्ली प्रजाति
2013-14 2.09 9 प्रतिशत
2014-15 1.99 28
2015-16 2.03 51
2016-17 2.10 75
2017-18 2.12 93
नोट : रकबा लाख हेक्टेअर में, गन्ना विभाग के मुताबिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed