फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   40 days waiting for city scan

अल्ट्रासाउंड के लिए 30, सिटी स्कैन के लिए 40 दिन की वेटिंग

Tue, 22 Oct 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
40 days waiting for city scan
अल्ट्रासाउंड के लिए 30, सिटी स्कैन के लिए 40 दिन की वेटिंग
विज्ञापन

बिजनौर। जिला अस्पताल में सिटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। अल्ट्रासाउंड के लिए डेढ़ माह बाद की तारीख दिए जाने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे यदि किसी मरीज की हालत बिगड़ जाए तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। गंभीर मामलों में तुरंत इलाज कराने के लिए मरीजों को निजी अस्पलातों का सहारा लेना पड़ रहा है।

अल्ट्रासाउंड और सिटी स्कैन में लंबी वेटिंग से मरीज हलाकान हैं। सोमवार को चंदक क्षेत्र के गांव चंदोक निवासी धीर सिंह ने बताया कि वह अपनी बेटी का इलाज कराने के लिए अस्पताल आया था। जांच के बाद चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। अल्ट्रासाउंड कक्ष में पहुंचने पर उन्हें आठ दिसंबर की तारीख दी गई है। उन्होंने कहा कि इस बीच उनकी बेटी को कुछ हो गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। नहटौर थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर सलामताबाद निवासी विरेंद्र कुमार ने बताया कि छत से गिरने पर उसे गंभीर चोटें आई थी। परिजनों ने उसे नहटौर के सरकारी अस्पताल में दिखाया। वहां के चिकित्सक ने उसे सिटी स्कैन के लिए लिखा था। लेकिन जिला अस्पताल में उन्हें 25 अक्टूबर की तारीख दी गई है। वह चलने फिरने की स्थिति में नहीं है। लोग प्राइवेट अस्पतालों तथा जांच केंद्रों पर इलाज कराने के लिए मजबूर हैं। लेकिन अस्पताल प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस सुखबीर सिंह ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। तारीख इतनी लंबी क्यों दी जा रही है इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed