{"_id":"68f2978678d1d1af710729b8","slug":"3947-crore-approved-for-the-construction-of-the-damaged-chandpur-basta-road-bijnor-news-c-27-1-bij1002-163112-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: क्षतिग्रस्त चांदपुर बास्टा मार्ग के निर्माण को 39.47 करोड़ स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: क्षतिग्रस्त चांदपुर बास्टा मार्ग के निर्माण को 39.47 करोड़ स्वीकृत
Sat, 18 Oct 2025 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
चांदपुर। बद से बदत्तर चांदपुर-बास्टा-मानपुर-अहरौला मार्ग के निर्माण की उम्मीद जगी है। सड़क निर्माण कार्य के लिए राज्य सड़क निधि से करीब 39.47 करोड़ की स्वीकृति हो गई है। सड़क निर्माण होने से कई साल से परेशान मुसाफिर व गांववासियों को राहत मिलेगी।
इस सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी इस सड़क से गुजरना लोगों के लिए जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। अमर उजाला ने इस सड़क की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
बिजनौर सांसद चंदन चौहान से लेकर एमएलसी अशोक कटारिया, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, विधायक स्वामी ओमवेश, किसान नेताओं ने भी सड़क को बनाए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
राज्य सड़क निधि से मार्ग के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य सड़क निधि से इस परियोजना हेतु कुल 39 करोड़ 47 लाख 37 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। जिससे करीब 16.2 किलोमीटर लंबे चांदपुर-बास्टा-मानपुर-अहरौला मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का रास्ता अब साफ हो गया है।
इसके तहत चालू वित्तीय वर्ष में करीब तीन करोड़ 85 लाख 66 हजार की पहली किस्त आवंटित हो गई है। लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हेमंत प्रताप सिंह ने बताया कि इस सड़क की स्वीकृति हो गई है। अब टेंडर प्रक्रिया होगी। उसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।