फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   38 more corona infected, including seven detainees found

सात बंदियों सहित 38 और कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 18 Sep 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
38 more corona infected, including seven detainees found
अफजलगढ़ के गांव आसफाबाद चमन से कोरोना पीड़ितों को उपचार के लिए जाते स्वास्थ्य विभाग की टीम । - फोटो : BIJNOR
सात बंदियों सहित 38 और कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

बिजनौर। जिला कारागार के सात बंदियों सहित जिले के 38 और लोग कोरोना संक्रमित निकले, जबकि 1426 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2552 हो गई है। इनमें से अब तक 2043 मरीज ठीक हुए हैं और 29 की अब तक कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 480 हो गए हैं।

सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को मोहम्मदपुर देवमल विकास खंड इलाके के 32, नजीबाबाद ब्लॉक क्षेत्र के चार, हल्दौर और नूरपुर विकास खंड इलाके से एक-एक मरीज कोरोना पॉजिटिव निकला। इन संक्रमितों में सात जिला कारागार के बंदी भी शामिल हैं। इनके साथ में 1426 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। सीएमओ के अनुसार बृहस्पतिवार तक जिले से कुल दस हजार 729 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। अभी तक कुल 98 हजार 283 जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं। इनमें लगभग 2552 पॉजिटिव और करीब 95 हजार 731 नेगेटिव रिपोर्ट शामिल हैं। वर्तमान में 2446 जांच रिपोर्ट की अभी प्रतीक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed