फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   3513 Ram devotees from the district left for Ayodhya Dham

Bijnor News: जिले से 3513 रामभक्त अयोध्या धाम के लिए रवाना, आज करेंगे श्रीरामलला के दर्शन

Fri, 09 Feb 2024 01:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 09 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
3513 Ram devotees from the district left for Ayodhya Dham
नूरपुर से अयोध्या के लिए रवाना होता श्रृद्घालुओं का जत्था।
बिजनौर। जिलेभर से श्रद्धालु अयोध्या रामलला के दर्शनों के लिए रवाना हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह रहा। बिजनौर के मोहल्ला होली चौक से करीब 62 श्रद्धालुओं का एक जत्था अयोध्या मंदिर में श्रीरामलला के दर्शन के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

धामपुर नगर मंडल की तीन बसों को रही झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद श्री रामलला दर्शन समिति के जिला संयोजक महेंद्र धनौरिया और भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी ने बताया कि जिले से 71 बसों से 3513 रामभक्त शुक्रवार को अयोध्या धाम पहुंच कर भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे। धामपुर विधान सभा क्षेत्र से 11 बसों से करीब 550 रामभक्तों रवाना हुए है।
विज्ञापन

नगीना में भाजपा के कार्यकर्ता गांधी मूर्ति तिराहे पर एकत्रित हुए तथा यहां से बस द्वारा अयोध्या के लिए रवाना हुए। स्योहारा से दो बसें मंडल अध्यक्ष मनोज भटनागर के नेतृत्व में रवाना हुई। अफजलगढ़ और रेहड़ में मंडल अध्यक्ष मुकेश व कासमपुरगढ़ी मंडल अध्यक्ष बीजेपी देशराज चौहान ने बताया की संगठन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को नगर सहित करीब 200 भाजपा कार्यकर्ताओं को चार बसों से रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए। नहटौर नगर से दो बसें तथा ग्रामीण क्षेत्र से एक बस अयोध्या के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों से दस बसों में सवार होकर करीब पांच सौ रामभक्त प्रभु श्रीराम के दर्शनों के लिए रवाना हुए। नजीबाबाद, भागूवाला और मंडावली सहित गुढ़ा, जटपुरा, मुस्सेपुर, फजलपुर मान, मंझाड़ी, औरंगपुर भिक्कू आदि गांवों से श्रद्धालु जय श्रीराम, जय हनुमान के जयकारे के साथ बस में सवार होकर अयोध्या के लिए रवाना हुए। राजा का ताजपुर से रामभक्तों का एक जत्था जय श्रीराम के उदघोष के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुआ।

नूरपुर से अयोध्या के लिए रवाना होता श्रृद्घालुओं का जत्था।

नूरपुर से अयोध्या के लिए रवाना होता श्रृद्घालुओं का जत्था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed