{"_id":"5ec0226f8ebc3e907234b1cc","slug":"350-samples-taken-so-far-for-corona-testing-bijnor-news-mrt482069829","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना जांच के लिए अब तक लिए 350 सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना जांच के लिए अब तक लिए 350 सैंपल
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए अब तक लिए 350 सैंपल
चांदपुर। चांदपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अभी तक 350 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 36 सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। प्रशासन कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों को तलाश कर क्वारंटीन करने में जुटा है।
चांदपुर के 17 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक कानपुर में मिला मोहल्ला काजीजादगान निवासी जमाती भी शामिल है। एक निजी चिकित्सक की मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। कानपुर में मिला मोहल्ला काजीजादगान निवासी जमाती, मोहल्ला शाहचंदन निवासी व मोहल्ला कायस्थान निवासी निजी चिकित्सक की पत्नी कोरोना को हराकर अपने घर आ गए हैं। इस समय चांदपुर में कोरोना पॉजिटिव के 13 एक्टिव केस हैं। चिकित्सक के परिवार से ही छह लोग कोरोना पॉजिटिव आए थे। इसमें से अभी चार केस एक्टिव हैं।
चांदपुर में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से भय का माहौल पैदा हो गया था। अब तक कोरोना जांच के गए 350 सैंपल में से 36 लोगों के जांच सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। डा.केपी सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों को तलाश कर क्वारंटीन किया जा रहा है। उनके भी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे। डा.केपी सिंह ने बताया कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा हॉट स्पॉट क्षेत्र के 14828 घरों में रह रहे 73380 सदस्यों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई थी।