{"_id":"60a4030f8ebc3e374e680e41","slug":"350-pieces-dis350-pieces-disappear-from-committee-overnight-nazibabad-news-mrt5388875185","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति से 350 कट्टे रातोंरात गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति से 350 कट्टे रातोंरात गायब
विज्ञापन
समिति से 350 कट्टे रातोंरात गायब
नजीबाबाद/बिजनौर। अहमदपुर सादात साधन सहकारी समिति द्वारा यूरिया खाद घोटाले को लेकर किसानों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीएम ने यूरिया खाद का स्टॉक देखा तो 350 यूरिया खाद के कट्टे कम मिले। एसडीएम ने तत्काल आरोपी खाद इंचार्ज को नगीना देहात पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, समिति के प्रबंध निदेशक ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए नगीना देहात थाने में तहरीर दी है।
अहमदपुर सादात साधन सहकारी समिति के गांव किशनपुर स्थित कार्यालय पर किसानों ने यूरिया खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। किसानों ने एसडीएम को सूचना दी। एसडीएम परमानंद झा मौके पर पहुंचे। जांच में साधन सहकारी समिति स्टॉक में 350 कट्टे कम पाए गए। किसानों बाबू प्रधान, चकरेश, मुनेश, ज्ञान सिंह आदि की उपस्थिति में एसडीएम को साधन सहकारी समिति के एमडी नंदकिशोर एवं एकाउंटेंट कुंवर पाल सिंह ने बताया कि समिति को 550 यूरिया खाद वितरण के लिए मिले थे। सोमवार को जब गोदाम खोला गया तो उसमें मात्र 200 कट्टे यूरिया खाद के पाए गए। एसडीएम ने गोदाम इंचार्ज सुधीर कुमार द्वारा गलती स्वीकार करने पर गोदाम इंचार्ज और चौकीदार विरेश कुमार, जिसके पास गोदाम के मुख्यद्वार की चाबी थी, को नगीना देहात पुलिस के हवाले कर दिया। एसडीएम ने डीएम रमाकांत पांडेय को तत्काल यूरिया खाद घोटाले और किसानों के हंगामे की जानकारी दी। वहीं एआर ने बताया कि 350 कट्टे न तो ई-पॉश मशीन में कम किए गए थे तथा न ही समिति के अभिलेखों में दर्ज किया गया था, मामला गंभीर है। जिले के सभी तहसील एडीसीओ व सहायक विकास अधिकारी सहकारिता को क्षेत्र की समितियों के खाद गोदाम की जांच करने को कहा गया है। उधर, नगीना देहात के थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि तहरीर दी गई है, विभागीय अधिकारियों की जांच रिपोर्ट आने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
गोदाम इंचार्ज और चौकीदार निलंबित
नजीबाबाद। समिति के एमडी नंदकिशोर ने एआर अमित त्यागी और एडीओ सहकारिता जयवीर सिंह राठी के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से गोदाम इंचार्ज सुधीर कुमार और चौकीदार विरेश कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
15 मई को आई थी यूरिया खाद
नजीबाबाद। अहमदपुर सादात साधन सहकारी समिति के एमडी नंदकिशोर ने बताया कि 15 मई को 550 यूरिया खाद के कट्टे आए थे। मंगलवार को किसानों को खाद वितरित की जानी थी। किसानों की उपस्थिति में गोदाम जब खोला गया तब उसमें कम यूरिया खाद के कट्टे दिखाई दिए जिस पर किसानों ने हंगामा किया।