{"_id":"5e2748fd8ebc3eeb841b68c2","slug":"35-complaints-were-received-in-resolution-day-four-settled-nazibabad-news-mrt4650770123","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस: 35 शिकायतें, मात्र चार का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस: 35 शिकायतें, मात्र चार का निस्तारण
विज्ञापन
नजीबाबाद में फरियादियों की शिकायते सुनते एडीएम अवधेश कुमार मिश्र।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाधान दिवस में 35 शिकायतें आईं, मात्र चार का निस्तारण
नजीबाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। कुल 35 शिकायतों में से मात्र चार का मौके पर निस्तारण किया गया।
तहसील के ड्वाकरा हॉल में एडीएम (एफआर) अवधेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। एडीएम ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। नसीम अंसारी ने कांठपुर से होते हुए रायपुर खास तक खस्ताहाल मार्ग की मरम्मत कराने, अब्दुल हलीम ने गांव नारायणपुर रतन में नहर की नाली से उसके खेतों तक पानी आता है लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा सीसी रोड बनाए जाने पर उसके खेत सिंचाई से वंचित हो जाएंगे। अब्दुल हलीम ने एडीएम से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। भागूवाला क्षेत्र में कोटावाली नदी हाईवे के पास बसे एक दर्जन लोगों ने एडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर उनसे जमीन खाली न कराए जाने की गुहार लगाई। गौरतलब है कि चार दिन पूर्व सबलगढ़ में गंगा यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल से ग्रामवासियों ने कोटावाली हाईवे के किनारे कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा करने की शिकायती की थी। एसडीएम संगीता और तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ के गंगा यात्रा कार्यक्रम से पहले क्षेत्र को खाली कराने के ग्रामीणों को नोटिस जारी किए। एडीएम अवधेश कुमार मिश्र ने शिकायतों से जुड़े अधिकारियों को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। राजस्व की सात, पुलिस की सात, विकास की 11, अन्य की दस शिकायतों सहित कुल 35 शिकायतें दर्ज हुई। सिर्फ चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा के संचालन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।