{"_id":"5f64fd718ebc3eee0b06b469","slug":"34-more-injured-including-health-workers-in-the-district-bijnor-news-mrt501995047","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में स्वास्थ्यकर्मी सहित 34 और मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में स्वास्थ्यकर्मी सहित 34 और मिले संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर के एक स्वास्थ्यकर्मी सहित जिले के 34 और लोग कोरोना संक्रमित निकले, जबकि 2011 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2586 हो गई है। इनमें से अब तक 2090 मरीज ठीक हुए हैं और 31 की अब तक कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 465 हो गई है।
शुक्रवार को जिले के 34 और लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनके साथ में 2011 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। जिले में अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2586 को हो गई है। सीएमओ विजय कु मार यादव के अनुसार शुक्रवार तक जिले से कुल एक लाख 2618 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। अभी तक कुल एक लाख 328 जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं। इनमें लगभग 2586 पॉजिटिव और करीब 97 हजार 742 नेगेटिव रिपोर्ट शामिल हैं। वर्तमान में 2290 जांच रिपोर्ट की अभी प्रतीक्षित हैं। जिले में अब तक कोरोना से कुल 31 मौत हुई हैं और सक्रिय उपचाराधीन केस 465 हो गए हैं। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को मोहम्मदपुर देवमल विकास खंड इलाके के 11, नजीबाबाद ब्लॉक क्षेत्र के तीन, जलीलपुर, हल्दौर विकास खंड इलाके के चार-चार, अल्हैपुर ब्लॉक क्षेत्र के दो, नूरपुर विकास खंड इलाके के छह, स्योहारा और कोतवाली देहात ब्लॉक क्षेत्र के एक-एक मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।