{"_id":"5c0c0ff4bdec224162109006","slug":"31544294388-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास विकास कॉलोनी में अपना घर का सपना होगा साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास विकास कॉलोनी में अपना घर का सपना होगा साकार
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास कॉलोनी में अपना घर का सपना होगा साकार
नजीबाबाद, 8 दिसंबर
आवास विकास परिषद नए साल से आवास आवंटन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा। आवास विकास कॉलोनी के लिए भवन निर्माण कार्य भी जनवरी 2019 से शुरू होगा। पेयजल आपूर्ति के लिए कॉलोनी में आवास विकास परिषद 300 किलोलीटर का ओवरहेड टैंक निर्माण कराएगी।
नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर मौजा इब्राहिमपुर राजू में आवास विकास परिषद ने रजिस्ट्रेशन के लिए बुकलेट को अंतिम रूप दे दिया है। वर्ष 1991 में धारा 28 के साथ नजीबाबाद में आवास विकास निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी। 34 किसानों की भूमि आवास विकास परिषद ने अधिग्रहण की थी। भूमि विवाद के निस्तारण में लगभग डेढ़ दशक लंबी प्रक्रिया के बाद अब आवास विकास परिषद ने कॉलोनी निर्माण और रजिस्ट्रेशन शुरू करने का फैसला लिया है।
आवास विकास परिषद के एससी मो. खालिद ने बताया कि रजिस्ट्रेशन खुलते ही नए साल से ही कॉलोनी में आवास बनाने का काम शुरू हो जाएगा। आवास रजिस्ट्रेशन के लिए आकाशवाणी के निकट इंडियन ओवरसीज बैंक से बुकलेट फार्म प्राप्त होंगे। परिषद ने बुकलेट तैयार कर उसे अंतिम रूप दे दिया है। कॉलोनी में आवास पाने के इच्छुक नागरिकों को इंडियन ओवरसीज बैंक में ही अपने खाते खुलवाने होंगे।
विज्ञापन
कॉलोनी में 310 आवास बनेंगे
नजीबाबाद। आवास विकास कॉलोनी में 46 वर्ग मीटर में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के एक कमरे के 290 आवास और एलआईजी श्रेणी के 29/60 वर्ग मीटर के दो कमरों के मात्र 20 आवास बनाए जाएंगे। आवास प्राप्त करने वाले आवेदकों की संख्या अधिक होने पर लॉटरी सिस्टम से आवेदकों का चयन किया जाएगा।
10 प्रतिशत धनराशि जमा करनी होगी
नजीबाबाद। आवास विकास परिषद ने रजिस्ट्रेशन शुरू करने के साथ भवन निर्माण भी शुरू कराने का निर्णय लिया है। परिषद ने अभी आवास की कीमत निर्धारित नहीं की है। सूत्रों के अनुसार कीमत की 10 प्रतिशत धनराशि शुरू में जमा कराई जाएगी। इसके बाद आवेदकों को एक मुश्त या किस्तों में धनराशि जमा कराने की सुविधा दी जाएगी।