{"_id":"5bfc460cbdec224144743372","slug":"31543259660-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा तट पर विद्यार्थियों ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा तट पर विद्यार्थियों ने चलाया सफाई अभियान
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
गंगा तट पर विद्यार्थियों ने चलाया सफाई अभियान
बिजनौर, 26 नवंबर
विवेक कॉलेज के विद्यार्थियों ने विदुरकुटी में गंगा तट पर जाकर सफाई अभियान चलाया। कॉलेज के तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों ने श्रमदान करके गंगा के तट को साफ रखने की शपथ ली।
सोमवार को कॉलेज के विद्यार्थी विदुरकुटी पहुंचे और गंगा तट पर श्रमदान किया। उन्होंने तट पर कूड़ा एकत्र किया। अभियान में तीन हजार से ज्यादा विद्यार्थी और 200 से ज्यादा शिक्षक मौजूद रहे। प्राचार्य डा.राजीव चौधरी ने कहा कि गंगा देश की लाइफ लाइन है। देश के करीब एक तिहाई क्षेत्रफल में फसलों की सिंचाई गंगा व इसकी सहायक नदियों द्वारा की जाती है। उन्होंने कहा कि गंगा देश की संस्कृति से जुड़ी है। इसे साफ रखना सभी का दायित्व है। डा.हितेश शर्मा ने कहा कि गंगा को साफ रखने में युवाओं को बड़ी भूमिका निभानी है। वहीं, जिला पंचायत राज विभाग के सफाई कर्मचारियों ने भी गंगा तट पर सफाई की। इस दौरान एसडीएम ब्रजेश कुमार, जिला पंचायत विभाग के एएमए श्याम बहादुर शर्मा, डीपीआरओ मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।