{"_id":"5b9026ba867a557f373da8a4","slug":"31536173754-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के चक्कर में युवक ने जहर खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका के चक्कर में युवक ने जहर खाया
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षिका के चक्कर में युवक ने जहर खाया
धामपुर। थाना क्षेत्र के एक युवक ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। बताया गया है कि युवक का गांव की ही एक सरकारी स्कूल में कार्यरत शिक्षिका से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इसका पता युवक के परिजनों को लगा तो वह आग बबूला हो गए। लोकलाज के डर से युवक ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने हालत बिगड़ने पर युवक को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद सुधार होने पर युवक को अस्पताल से घर से भेज दिया गया। बताया कि शिक्षिका उसी के गांव की है और ब्लाक के एक गांव के प्राइमरी स्कूल में तैनात है। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। कोतवाल ने इस प्रकार की घटना के संज्ञान में होने से इंकार किया है।