फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बिजली गिरने से एक की मौत, तीन घायल

बिजली गिरने से एक की मौत, तीन घायल

Mon, 03 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से एक की मौत, तीन घायल
श्यामीवाला में बिजली गिरने से किसान की मौत
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद (बिजनौर)। गरज के साथ हो रही वर्षा के बीच बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र, पुत्रवधू और पुत्री बिजली गिरने से झुलस गए। सूचना मिलने पर एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के उपचार की व्यवस्था देखी।
भागूवाला क्षेत्र के गांव श्यामीवाला निवासी किसान सौराज सिंह (53) अपने परिवार के साथ खेत पर धान की निराई करने और चारा लेने गया था। रविवार दोपहर 2:15 बजे अचानक गरज के साथ वर्षा शुरू हो गई। वर्षा से बचने के लिए सौराज अपने परिवार के साथ खेत में पड़े एक छोटे से छप्पर के नीचे बैठ गया। चारों ओर से छप्पर खुला हुआ था अचानक तेज चमक के साथ बिजली तड़की। सौराज सिंह के परिवार के सामने अंधेरा छा गया। पलभर में सौराज सिंह जमीन पर गिर गया। उसका 33 वर्षीय पुत्र घनश्याम, पुत्रवधू राजो भी बिजली गिरने से अर्ध मूर्छित हो गईं। पास में बैठी सौराज की दो पुत्रियों में पिंकी और उसकी बहन पूजा भी बिजली गिरने से मामूली रूप से झुलस गए। दोनों बहनों ने लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित गांव पहुंचकर घटना की ग्रामीणों को जानकारी दी। सौराज सिंह का बेटा चतर सिंह और अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। तीनों घायलों को बाइक से उपचार के लिए ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने पर किसान सौराज को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने मृतक के पुत्र घनश्याम, पुत्रवधू राजो और पुत्री पिंकी को उपचार दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने घायलों की जानकारी की
नजीबाबाद। एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर पहुंचकर घटना की जानकारी की तथा घायलों के उपचार की व्यवस्था देखी। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम ने घटना की जानकारी शासन को भेजकर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार में आई दरार
नांगलसोती। नांगलसोती में बिजली गिरने से फूलसिंह के मकान की दीवार में दरार आ गई। संयोग से जिस स्थान पर बिजली गिरी परिजन उससे कुछ दूरी पर कमरे में थे जिससे वे बाल-बाल बच गए।

महिला झुलसी
भागूवाला। उच्च क्षमता की बिजली का तार गिरने से गांव मोहनपुर निवासी सुरेंद्र सिंह की पत्नी महेंद्री देवी बुरी तरह झुलस गई। जिस स्थान पर महिला खेेत में काम कर रही थी वहीं पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। झुलसी महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए समीपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed