फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अमरोहा के हजयात्री का मदीना में इंतेकाल

अमरोहा के हजयात्री का मदीना में इंतेकाल

Sun, 29 Jul 2018 01:21 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के हजयात्री का मदीना में इंतेकाल
अमरोहा। हजयात्रा पर गए शहर के हजयात्री की मदीना में शनिवार को हार्ट अटैक से इंतेकाल हो गया। वह बीस जुलाई को पत्नी के साथ हजयात्रा पर गए थे। वसीहत के मुताबिक उन्हें मदीना में ही सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बेगम सराय निवसी मोहम्मद इकराम अंसारी (52) ने पत्नी शहनाज परवीन के साथ इस बार हजयात्रा के लिए आवेदन किया था। कुर्रा में नाम शामिल होने के बाद दीदार-ए-हरम के लिए दोनों बीस जुलाई को दिल्ली से हजयात्रा पर रवाना हुए। दोनों ने खुदा की इबादत में हफ्तेभर मदीना में वक्त गुजारा। शनिवार को मोहम्मद इकराम अंसारी को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई। हजयात्रा पर शहर के दूसरी हजयात्रियों ने इसकी सूचना इकराम के परिजनों को दी। वसीहत के मुताबिक मगरिब की नमाज के बाद भी मदीना की मुकद्दस सरजमीं पर ही उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed