{"_id":"5b54d4ef4f1c1b44748b645a","slug":"31532286191-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते हुए गंगा में डूबा युवक, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते हुए गंगा में डूबा युवक, तलाश जारी
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहाते हुए गंगा में डूबा युवक, तलाश जारी
बिजनौर। गंगा बैराज में नहाने गया एक युवक डूब गया। गोताखोरों के कई घंटे तलाश करने के बाद भी युवक नहीं मिला।
रविवार शाम करीब पांच बजे एक युवक गंगा बैराज घाट पर पहुंचा। घाट पर अपने कपड़े रखकर गंगा में कूद गया। नहाते समय युवक गंगा में डूबने लगा। युवक को गंगा में स्नान कर रहे बाकी लोगों ने देखा। इन लोगों ने शोर मचाया। पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस गोताखोरों को लेकर घाट पर पहुंची और युवक की तलाश कराई। कई घंटे तलाश करने के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चला। गंगा में कूदने वाला युवक कौन था, यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस घाट पर मिले युवक के कपड़ों से उसकी पहचान कराने की कोशिश कर रही है। शहर कोतवाल विजेंद्रपाल राणा के मुताबिक गंगा में डूबने वाला युवक नहीं मिला है। गोताखोर उसकी तलाश में लगे हैं।