Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मोरना बिजलीघर स्वाहेडी से जुड़ा

मोरना बिजलीघर स्वाहेडी से जुड़ा

Sun, 18 Mar 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मोरना बिजलीघर स्वाहेडी से जुड़ा
बिजनौर। जिले के नवनिर्मित मोरना बिजलीघर को स्वाहेड़ी बिजलीघर से आपूर्ति शुरू हो गई है। इससे ताजपुर बिजलीघर का भार कम होगा। नूरपुर सहित कई गांवों की आपूर्ति में सुधार होने के साथ लो वोल्टेज एवं ट्रिपिंग से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अखिल महरोत्रा के अनुसार जिले को बिजली संकट से उबारने के लिए स्वाहेड़ी में 400 एमवी क्षमता के बिजलीघर का निर्माण हुआ था। अक्टूबर 2017 में बिजलीघर से बिजली सप्लाई शुरू हो गई थी। बिजलीघर से बिजनौर, नजीबाबाद , चांदपुर तहसीलों समेत निर्माणाधीन मोरना बिजलीघर को जोड़ा जाना था। बिजनौर, चांदपुर एवं नजीबाबाद तहसील को पहले ही सप्लाई शुरू हो गई थी। अब मोरना बिजलीघर का निर्माण पूरा हो गया है। शनिवार को मोरना बिजलीघर को स्वाहेड़ी बिजली घर से सप्लाई शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही स्वाहेड़ी बिजलीघर अपनी पूरी क्षमता से काम करने लगा है। स्वाहेडी बिजलीघर पर 400-400 एमवी के दो ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। मोरना बिजलीघर पर 40-40 एमवी के दो ट्रांसफार्मर स्थित हैं।
विज्ञापन

15 करोड़ की लागत से बने मोरना बिजलीघर से नूरपुर, उमरी, मोरना, फीना, सहसपुर कस्बों समेत आसपास के कई गांवों को बिजली सप्लाई होगी। लोगों को लो वोल्टेज और बार बार ट्रिपिंग से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही ताजपुर बिजलीघर का लोड कम होगा। ताजपुर बिजलीघर का 60 एमवी लोड मोरना बिजलीघर पर शिफ्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकेंद्र चौहान की रही अहम भूमिका
बिजनौर। मोरना बिजलीघर के निर्माण में पूर्व विधायक लोकेंद्र चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लोकेन्द्र ने बिजलीघर निर्माण को मंजूरी दिलाने के लिए बिजनौर से लेकर शासन स्तर तक जमकर भागदौड़ की थी। विपक्ष की सरकार होने के बावजूद लोकेंद्र चौहान निर्माण के लिए पैसा मंजूर कराने के लिए अड़ गए थे। मोरना में बिजलीघर के लिए जगह दिलवाने में उनका प्रमुख भूमिका रही। मोरना क्षेत्र के ग्रामवासी रणवीर सिंह, संजय सिंह, नरदेव आदि मोरना बिजलीघर को लोकेंद्र चौहान की देन मानते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed