{"_id":"5a565b1d4f1c1b191b8b45cb","slug":"31515608861-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रक कब्जे में लिए, एसडीएम ने कार्रवाई की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रक कब्जे में लिए, एसडीएम ने कार्रवाई की चेतावनी दी
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद (बिजनौर)। प्रशासन की ओर से की गई चेकिंग में एक स्टोन क्रेेशर संचालित मिला। दो खाली ट्रकों को कब्जे में लेने के साथ दोबारा स्टोन क्रेशर संचालित मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
बुधवार को एसडीएम एसके सिंह, सीओ ब्रजराज सिंह और खनन निरीक्षक देशराज सिंह मंडावली पुलिस बल के साथ क्षेत्र के स्टोन क्रेशरों के निरीक्षण के लिए पहुंचे। भागूवाला में स्थित ताज स्टोन क्रेशर और गांव टांडारतन में स्थित शिवा स्टोन क्रेशर बंद मिला। जबकि गांव टांडारतन में ही स्थित पीएनसी स्टोन क्रेशर प्रशासन को संचालित मिला। स्टोन क्रेशर से बाहर निकले दो ट्रकों को प्रशासनिक टीम ने रोक लिया। एसडीएम के आदेश पर मंडावली पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया। टीम को स्टोन क्रेशर के भीतर मशीन चालू हालत में और कर्मचारी कामकाज में लगे मिले। स्टोन क्रेशर के भीतर भारी वाहन भी खड़े मिले। एसडीएम ने स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्टोन क्रेशर पर मौजूद कर्मचारियों को लताड़ लगाई। उन्होंने क्रेशर मालिक और मैनेजर को स्पष्ट करने के लिए कहा कि दोबारा क्रेशर संचालित पाया गया, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।