{"_id":"5a36b7614f1c1bce6d8b4932","slug":"31513535329-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर। गांव तोफापुर उर्फ असलाबतपुर में एक युवती ने अपने पिता द्वारा जबरन निकाह कराने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए बिजनौर भिजवाया।
गांव तोफापुर उर्फ असलाबतपुर निवासी शकील अहमद रिक्शा चालक है। ग्रामीणों के अनुसार वह अपनी बड़ी पुत्री 20 वर्षीय समरीन की शादी करना चाहता था। उसने उसकी निकाह के लिए एक लड़का तलाश भी कर लिया था। गांव वालों के अनुसार समरीन अपने पिता की पसंद के लड़के से निकाह नहीं कराना चाहती थी। इस बात को लेकर समरीन कई दिनों से तनाव में थी। रविवार दोपहर करीब दो बजे समरीन अपने घर पर अकेली थी। उसका पिता चांदपुर गया था तथा उसकी मां व तीन बहनें और एक भाई जंगल गए हुए थे। समरीन ने मकान के छत में लगे कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। समरीन की छोटी बहन तहरीन जंगल से अपने घर वापस लौटी तो उसने अपनी बहन समरीन का शव मकान की छत के कुंदे से लटका पाया। उसके गले में रस्सी बंधी हुई थी। तहरीन ने शोर मचाकर मोहल्ले वासियों को एकत्र कर लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए बिजनौर भिजवाया। इस मामले में युवती का पिता चुप्पी साधे हुए है। थाना प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार गौड़ का कहना है कि युवती ने अपनी शादी से नाखुश होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।