{"_id":"5a32c4924f1c1b4e718b923d","slug":"31513276562-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनिदेशक कृषि ने नूरपुर ब्लॉक में बांटे कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनिदेशक कृषि ने नूरपुर ब्लॉक में बांटे कार्ड
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
किसान पाठशाला में बांटे 5600 मृदा कार्ड
बिजनौर। किसान पाठशाला के दूसरे चरण में चार दिन में 5600 मृदा कार्ड बांटे गए हैं। शुक्रवार 15 दिसंबर दूसरे चरण का आखिरी दिन है। कृषि विभाग ने अधिक से अधिक गांवों तक पहुंचने के लिए आखिरी दिन मिट्टी जांच टीम की संख्या बढ़ा दी है। उपनिदेशक कृषि ने नूरपुर ब्लाक में किसानों को मृदा कार्ड वितरित किए।
जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र के अनुसार 11 दिसंबर से शुरू किसान पाठशाला का दूसरा और आखिरी चरण शुक्रवार को समाप्त होगा। चार दिन में करीब 5600 मिट्टी जांच के नमूने लिए गए हैं। किसानों को खेत की मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी एवं उन्हें दूर करने की जानकारी दी गई है। उपनिदेशक कृषि जेपी चौधरी ने नूरपुर ब्लाक के गांव बूचा नांगल के किसान पाठशाला में किसानों को मृदा कार्ड बृहस्पतिवार को बांटे हैं।
डीडी ने किसानों से शासन की योजनाओं का ज्यादा लाभ उठाने का आह्वान किया है। किसानों ने सुझाव दिए। नहटौर ब्लाक के गांव पपसरा की किसान पाठशाला में जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र ने गेहूं की बुवाई के टिप्स दिए। बताया कि गेहूं की कई नई प्रजातियां जिले में आई हैं। बीज राजकीय कृषि बीज भंडार पर उपलब्ध है। ग्राम प्रधान किरन देवी, बीजेपी मंडल अध्यक्ष ओमपाल सिंह, योगेंद्र पाल सिंह, सहायक विकास अधिकारी कृषि हरी सिंह, एडीओ सत्यप्रकाश सिंह, खुशनूद अली आदि मौजूद रहे।