{"_id":"5a22eb1f4f1c1b686a8b715a","slug":"31512237855-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में भीतराघात करने वालों पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में भीतराघात करने वालों पर गिरेगी गाज
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। निकाय चुनाव मेें भाजपा प्रत्याशी को भीतरघात करके चुनाव हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भाजपा के नेताओं पर जल्द ही गाज गिरेगी। चुनाव में भीतरघात करने वालों की सूची बनाई बनाई जा रही है। चुनाव मेें कहां किन नेताओं ने भीतरघात करके चुनाव हराया है, इसकी भी रिपोर्ट तलब की जा रही है।
निकाय चुनाव मेें भाजपा में टिकट बंटवारे को लेकर पहले से ही रार खड़ी हो गई थी। बिजनौर, चांदपुर व झालू कई जगह भाजपा के टिकटों का विरोध शुरू हो गया था, इसे लेकर भाजपा नेता लामबंद होने लगे थे। कई जगह भाजपा के नेताओं ने पार्टी के प्रत्याशियों का अंदर खाने खूब विरोध किया। वोटरों को ये पार्टी प्रत्याशी से दूर करने के लिए बरगलाते रहे। बिजनौर नगर पालिका में भी तो कई भाजपा नेता खुलकर पार्टी प्रत्याशी के विरोध में उतर आए थे। यह नेता चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी नीता अग्रवाल के साथ देर तक नजर नहीं आए। ऐसे नेताओं की अब पार्टी से पर कतरने की तैयारी शुरू हो गई है। किन नेताओं ने कहा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को नुकसान पहुंचाया है, उनकी रिपोर्ट तलब की जा रही है। अध्यक्ष पद के साथ वार्ड सदस्यों के चुनाव में भी पार्टी प्रत्याशी के साथ कई नेताओं की भूमिका संदिग्ध रही है। इन नेताओं ने भाजपा के प्रत्याशियों को चुनाव में नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। उनकी भी रिपोर्ट मंगाई जा रही है। कई जगह की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। भीतरघात करने वालों की जहां की शिकायत या रिपोर्ट मिली है, उनकी सूची तैयारी की जा रही है। इन नेताओं पर जल्द ही गाज गिरेगी। कई जगह भीतरघात करने वालों की वीडियो क्लीपिंग भी बनाई गई है। ऐसे पार्टी नेताओं पर भी नजर है जो चुनाव के दौरान प्रत्याशियों की मदद करने नहीं गए। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया के मुताबिक चुनाव की समीक्षा बैठक के दौरान ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई होगी। ऐसे नेताओं की सूची बनाई गई है। सूची बन रही है।