फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पेयजल आपूर्ति ठप होने से गांव में हाहाकार

पेयजल आपूर्ति ठप होने से गांव में हाहाकार

Tue, 29 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
पेयजल आपूर्ति ठप होने से गांव में हाहाकार
अफजलगढ़। अलियारपुर सहित आधा दर्जन गांव में एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने जलनिगम के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को गांववासियों ने निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि आधा दर्जन गांव में एक माह से टंकी का बोरिंग खराब होने से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। पानी की जरूरत के लिए ग्रामीणों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। आरोप है कि एक माह पहले निगम को अवगत करा दिया था, पर निगम ने बोरिंग को रिबोर नहीं कराया। बोरिंग खराब होने से गांव आसफाबाद चमन, माननगर, आलमपुर गांवड़ी, भज्जावाला आदि में पेयजल का संकट गहरा गया है। गांववासियों ने घरों में हैंडपंप कराने के लिए विवश होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से शीघ्र टंकी के बोरिंग को रिबोर कराने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में हरवंश सैनी, राजकुमार, सीताराम, बलीराम, वीरेंद्र, जितेंद्र, सुनी सैैनी रहे। उधर, जल निगम के जेई शुभम सक्सेना का कहना है कि शीघ्र ही टंकी को रिबोर कराकर गांववासियों की पेयजल आपूर्ति का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed