{"_id":"598375d64f1c1b98628b478f","slug":"31501787606-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मदाह वाले कर्मचारी ने मुख्य डाक अधीक्षक पर लगाया उत्पीडन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मदाह वाले कर्मचारी ने मुख्य डाक अधीक्षक पर लगाया उत्पीडन का आरोप
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। मुख्य डाक अधीक्षक ने परिवार समेत आत्मदाह की चेतावनी देने वाले कर्मचारी के खिलाफ एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने दोनों पक्षों का लिखित में समझौता कराकर वापस भेज दिया।
नजीबाबाद मुख्य डाकघर में वर्ष 2015 में 50 लाख के गबन के मामले में मुख्य डाक अधीक्षक एसपी वर्मा ने जुलाई 2017 में पत्र भेजकर सहायक पोस्टमास्टर बलवीर सिंह समेत 40 कर्मचारियों की सैलरी से रिकवरी के आदेश दिए थे। मुख्य डाक अधीक्षक एससी वर्मा के मुताबिक बलवीर सिंह को रिकवरी का पत्र मिलने के बाद वह उनसे मिलने आए थे । उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए परिवार समेत आत्मदाह की चेतावनी दी थी। उन्होंने बृहस्पतिवार को एसपी अतुल शर्मा को पत्र देकर सहायक पोस्टमास्टर बलवीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने थाने बुलाकर दोनों पक्षों का लिखित में समझौता कर दिया है।
वहीं, बलवीर सिंह का कहना है कि वह सिर्फ मुख्य डाक अधीक्षक के आवास पर बुधवार की शाम वार्ता करने गए थे। बताया था कि जब वह नजीबाबाद तैनात नहीं थे, तो उनको क्यों फंसाया जा रहा है? उन्होंने आत्मदाह की कोई भी चेतावनी नहीं दी थी। डाक विभाग के उच्चाधिकारियों की लापरवाही से गबन के मुख्य आरोपी को अभी तक नहीं पकड़ा गया और निर्दोष का उत्पीड़न किया जा रहा है।