{"_id":"59593e594f1c1b8c1a8b4b60","slug":"31499020889-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा कॉल सेंटर से की जाएगी टीकाकरण अभियान की निगेहबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा कॉल सेंटर से की जाएगी टीकाकरण अभियान की निगेहबानी
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेगा कॉल सेंटर से रखी जाएगी नजर
बिजनौर । आंगनबाड़ी केंद्रों टीकाकरण अभियान और बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए अब लखनऊ े कॉल सेंटर से होगी। कॉल सेंटर पर काम करने वाले कर्मचारी फोन पर टीकाकरण अभियान से पहले आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम प्रधान से विभागीय योजनाओं के बारे में पूछेंगे। इसके लिए बाल विकास और पुष्टाहार विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया है।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी अनेक योजनाएं संचालित होती हैं। इसके अलावा ग्रामीण स्वास्थ्य और पोषण सप्ताह के अंतर्गत टीकाकरण होता है। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का संचालन आंगनबाड़ी केंद्रों से होता है। हर बुधवार और शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीकाकरण किया जाता है, लेकिन स्टाफ की कमी के कारण इन योजनाओं का पर पूरी तरह नजर नहीं रखी जाती है। मेगा कॉल सेंटर पर काम करने वाले कर्मचारी हर टीकाकरण दिवस से पहले और बाद में आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से अभियान के बारे में पूछेंगे। चारों से बात करने के बाद रिपोर्ट का मिलान किया जाएगा।
प्रधान जी को भी देना होगा समय
कॉल सेंटर से कर्मचारी एएनएम से 26 और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से 12, आशा से 13 व ग्राम प्रधान से 19 सवाल पूछेंगे। इन सभी के जवाबों का मिलान कर गलतियां पकड़ी जाएंगी। ग्राम प्रधान अक्सर टीकाकरण अभियान में न जाते हैं और नहीं रुचि लेते हैं, लेकिन अब ग्राम प्रधान को भी टीकाकरण अभियान में समय देना होगा।
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव के अनुसार योजनाओं का मॉनीटरिंग के लिए मेगा कॉल सेंटर बनाया गया है। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन की ठोस जानकारी मिलेगी।