फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   झमाझम बारिश से खिल उठे किसानों के चेहरे, धान की रोपाई में आई तेजी

झमाझम बारिश से खिल उठे किसानों के चेहरे, धान की रोपाई में आई तेजी

Fri, 30 Jun 2017 01:51 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से खिल उठे किसानों के चेहरे, धान की रोपाई में आई तेजी
रात्रि में हुई क्षेत्र में अच्छी बारिश, बृहस्पतिवार की सुबह भी बारिश लेकर आई
विज्ञापन

बारिश के बाद पूरे दिन आकाश में उमड़ते रहे काले-काले बदरा

अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
बीती रात क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह भी बारिश लेकर आई। जिले में कई स्थानों पर बारिश हुई। बारिश के बाद पूरे दिन आकाश में काले बादल छाए रहे। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं। क्षेत्र में अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।
मौसम विशेषज्ञों ने 28 जून तक क्षेत्र में मानसूनी बारिश होने की संभावना जताई थी। निर्धारित तिथि पर क्षेत्र में बारिश ने दस्तक दी है। बुधवार की रात्रि तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। पूरी रात रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। बृहस्पतिवार की सुबह तक बारिश हुई। सुबह के समय गजरौला क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई। अन्य स्थानों पर बारिश हुई। बारिश के बाद पूरे दिन आकाश में बादल उमड़ते रहे। बारिश से सूखा की मार झेल रहे किसानों को राहत मिली है। किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। बारिश के चलते क्षेत्र में धान की रोपाई में तेजी आई है। किसान रोपाई में जुट गए हैं। बता दें कि क्षेत्र में 28 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की रोपाई की जाएगी। गत वर्ष से दो हजार हेक्टेयर रकबा बढ़ जाएगा। जिला कृषि अधिकारी चरन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई है। इससे किसानों को राहत मिली है, किसान धान की रोपाई का कार्य शुरू कर दें। जल्द ही क्षेत्र में अच्छी बारिश होने की मौसम विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई है।
विज्ञापन


बारिश के चलते गर्मी से मिली राहत
अमरोहा। क्षेत्र में झमाझम बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। तापमान में कमी आई है। बारिश के बाद हवा चलने से मौसम अच्छा हो गया है। उधर, मौसम विशेषज्ञों ने क्षेत्र में जल्द ही मानसूनी बारिश शुरू होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed