फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कैबिनेट मंत्री ने लगाई फटकार, ईओ ने 40 कर्मचारियों का वेतन रोका

कैबिनेट मंत्री ने लगाई फटकार, ईओ ने 40 कर्मचारियों का वेतन रोका

Tue, 20 Jun 2017 02:23 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने लगाई फटकार, ईओ ने 40 कर्मचारियों का वेतन रोका
कैबिनेट मंत्री ने लगाई फटकार, ईओ ने 40 कर्मचारियों का वेतन रोका
विज्ञापन


अमरोहा।
सूबे के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की फटकार के बाद अफसर हरकत में आए। राशन कार्डों की जांच पड़ताल करने में दिलचस्पी नहीं दिखाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने 40 कर्मचारियों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि जब तक कार्य पूरा नहीं किया जाएगा तब तक किसी को वेतन नहीं मिलेगा। इस कार्रवाई की प्रति उन्होंने डीएम व लेखाकार को भी भिजवाई है। अचानक बदले ईओ के तेवरों से कर्मचारियों में खलबली मची है।
नगर पालिका क्षेत्र में राशन कार्डों के सत्यापन की कार्रवाई चल रही है। पूरी जांच पड़ताल के बाद ही राशन कार्ड बनाए जाएंगे। इस कार्य में पालिका अफसरों ने 40 कर्मचारियों को लगाया है। हरेक को डोर-टू-डोर जांच के निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन बार-बार शहरी कैबिनेट मंत्री के सामने पेश होकर राशन न मिलने और कार्ड नहीं बनने की शिकायत दर्ज करा रहे थे। तीन दिन पहले कैबिनेट मंत्री ने सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनीं थीं, जिसमें राशन कार्डों से संबंधित मामले ज्यादा सामने आए।
विज्ञापन

इस पर कैबिनेट मंत्री ने पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों को खूब लताड़ा और कार्यप्रणाली में सुधार के लिए चेताया। मसले को संजीदगी से लेते हुए अधिशासी अधिकारी ने सत्यापन कार्य में लगाए गए कर्मचारियों से पूरी स्थिति जानी। कम दिलचस्पी लेने पर उन्होंने सभी कर्मियों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही कह दिया है कि जब तक कार्य पूरा नहीं किया जाएगा तब तक किसी को वेतन भी नहीं मिलेगा। तेजी से जांच का काम निपटाकर सभी कर्मी रिपोर्ट प्राप्त कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक कर्मचारियों ने राशन कार्डों की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई है। बार-बार कहने पर देरी की जा रही है। इसलिए वेतन रोकने को कहा गया है। ये तभी मिलेगा जब जांच कर पूरी रिपोर्ट कर्मी दे देंगे।
- मनोज कुमार रस्तोगी, ईओ नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed