फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   311 monkeys and 38 langurs in Kalagarh

कालागढ़ में 311बंदर व 38 लंगूरों का प्राकृतावास

Sat, 22 Jan 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
311 monkeys and 38 langurs in Kalagarh
कालागढ़ में सड़क पर बंदरों का विशालकाय झुण्ड । - फोटो : DHAMPUR
कालागढ़ (बिजनौर)। कालागढ़ में बंदर व लंगूर गणना के परिणामों में 311 बंदर व 38 लंगूर मिले हैं। वन क्षेत्राधिकारी आरके भट्ट ने बताया कि दिसंबर माह में कालागढ़ में की गई बंदर व लंगूरों की गणना के परिणाम उत्साहजनक हैं।
विज्ञापन

दिसंबर माह में कालागढ़ रेंज में लंगूरों व बंदरों की गणना का कार्य किया गया था। उसके प्रपत्र उच्च अधिकारियों को बीटवार भेज दिए गए थे। कालागढ़ नगर क्षेत्र में बंदरों व लंगूरों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। केवल हाइडिल कालोनी, नई कालोनी, केंद्रीय कालोनी, लकड़घाट व कालोनी गेट क्षेत्र में बंदरों की संख्या काफी अधिक हो गई है। कालागढ़ दक्षिण व कालागढ़ कालोनी क्षेत्र में 311 बंदर व 38 लंगूर देखे गए। वन क्षेत्राधिकारी आरके भट्ट के अनुसार कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों के समान ही कालागढ़ में भी वन्यजीवों के संरक्षण के साथ ही इन जीवों का संरक्षण भी किया जा रहा है। बंदरों व लंगूरों के साथ छेड़छाड़ व उनके साथ मारपीट आदि करने पर वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का प्रावधान है।
विज्ञापन

पुराना कालागढ़ को गणना में नहीं किया शामिल
वन क्षेत्राधिकारी आरके भट्ट ने बताया कि पुराना कालागढ़, इस्लामनगर, सिंचाई विभाग कालोनी, हेड़िया बस्ती व नई बस्ती आदि क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है। वहां के जीवों की गणना कार्बेट प्रशासन ने नहीं की है।

कालागढ़ में मकान की छत पर बैठे लंगूर।

कालागढ़ में मकान की छत पर बैठे लंगूर।- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed