फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   31 infected, including sugar mill administrative officer, teacher killed

31 और निकले कोरोना पॉजिटिव, 2381 नेगेटिव आए 19-31-11

Sun, 13 Sep 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
31 infected, including sugar mill administrative officer, teacher killed
चीनी मिल के प्रशासनिक अधिकारी समेत 31 संक्रमित, शिक्षिका की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर चीनी मिल के एक अधिकारी और उनकी बेटी तथा थाना कोतवाली शहर के एक पुलिसकर्मी सहित 31 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 2381 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। नए मरीजों को मिलाकर जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2322 हो गई है। इनमें से अब तक 1799 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 26 की अब तक कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 497 हो गई है। इसके अलावा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की टीएमयू मुरादाबाद में उपचाराधीन शिक्षिक की मौत हो गई। कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार उनका वहीं पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस शिक्षिका का पुत्र और पुत्रवधू भी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं।

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। शनिवार को भी 31 लोग कोरोना संक्रमित आए। इनके साथ में 2381 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। जिले में अब कुल पॉजिटिव केस की 2322 हो गई है। अब एक्टिव पॉजिटिव केस 497 हो गए हैं। अब तक कोरोना को हराने वाले 1799 हैं। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार शनिवार तक कुल 91 हजार 408 सैंपल जांच हेतु लिये गए हैं। अभी तक 88 हजार 635 जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं। इनमें 2322 पॉजिटिव और लगभग 86 हजार 313 नेगेटिव रिपोर्ट शामिल हैं। वर्तमान में लंबित रिपोर्ट की 2773 है। अब तक कोरोना से 26 मौत हुई हैं और एक्टिव केस 497 हैं। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में बिजनौर चीनी मिल के एक अधिकारी एवं उनकी पुत्री तथा थाना कोतवाली शहर के एक पुलिसकर्मी सहित मोहम्मदपुर विकास खंड इलाके के 13, अफजलगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के पांच, नजीबाबाद विकास खंड इलाके के सात, जलीलपुर ब्लॉक क्षेत्र के दो, कोतवाली देहात, किरतपुर, नूरपुर विकास खंड इलाके के एक-एक मरीज की व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 2381 में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। इसके अलावा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की एक शिक्षिका की इलाज के दौरान टीएमयू मुरादाबाद में मौत हो गई। कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार उनका मुरादाबाद में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed