फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   30 complaints received during Sampoorna Samadhan Diwas, not resolved on the spot

Bijnor News: संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 30 शिकायत, मौके पर नहीं हुआ निस्तारण

Sun, 21 Jan 2024 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 21 Jan 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
30 complaints received during Sampoorna Samadhan Diwas, not resolved on the spot
बिजनौर। बिजनौर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।समस्याओं के समाधान के लिए शिकायतकर्ता तहसील पहुंचे। संपूर्ण समाधान दिवस में 30 शिकायत दर्ज की गईं। मगर मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं किया गया। वहीं कुछ लेखपाल तहसील के बाहर ही समस्याओं के समाधान में जुटे रहे।
विज्ञापन


शनिवार को बिजनौर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल और एसपी नीरज कुमार जादौन ने लोगों की समस्याएं सुनीं। संपूर्ण समाधान दिवस में 30 शिकायतें दर्ज हुई। जिनका डीएम ने गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं समाधान दिवस में लेखपाल भी सक्रिय नजर आए।
विज्ञापन


डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि समस्याओं का सही से निस्तारण करें, जिससे जिले की रैंकिंग प्रभावित न हो। इसके अलावा डीएम ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत श्रमिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, सीएमओ विजय कुमार गोयल, एसडीएम सदर विजय वर्धन तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ईवीएम एवं वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण

बिजनौर। सदर तहसील में डीएम ने भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बनाए गए ईवीएम एवं वीवीपैट प्रशिक्षण जागरूकता एवं प्रदर्शन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेंडम वोट डालकर ईवीएम मशीन की गुणवत्ता की जांच की। साथ ही ईवीएम एवं वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र को आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए।

- 22 शिकायतें दर्ज हुई, दो का किया निस्तारण
नगीना। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में 22 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो गया। अपर जिलाधिकारी विनय कुमार ने कहा कि शिकायत का निस्तारण करते समय शिकायतकर्ता को भी पूरी तरह संतुष्ट किया जाना चाहिए। इस मौके पर एएसपी राम अर्ज, एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed