फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   28 centers built for wheat procurement

गेहूं खरीद के लिए बनाए 28 केंद्र

Fri, 26 Feb 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
28 centers built for wheat procurement
गेहूं खरीद के लिए बनाए 28 केंद्र
विज्ञापन

- जिले में एक अप्रैल से होगी गेहूं की खरीदारी, प्रशासन ने शुरू की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। प्रशासन ने गेहूं खरीद की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जिले में 28 केंद्र बनाए गए हैं। एक अप्रैल से 15 जून तक गेहूं की खरीदारी होगी। इस बार नेफेड, कर्मचारी कल्याण निगम व एग्रो के खरीद केंद्र बनाने को शासन से अनुमति नहीं मिली है। ये ही वजह है कि पिछले साल के मुकाबले कम खरीद केंद्र बने हैं। पिछले साल 43 खरीद केंद्र बनाए गए थे। अभी खरीदारी का लक्ष्य तय नहीं हुआ है। गेहूं की खरीद के दाम भी घोषित नहीं हुए हैं।
अभी गेहूं पर बाली आनी शुरू हुई है। खेत में लहरा रही गेेहूं की फसल को देख कर किसानों के चेहरे तो खिले हैं, पर तमाम किसान कृषि कानून के विरोध में खेतों में ही अपनी फसल को जोतने में लगे हैं। गेहूं की फसल की अप्रैल माह में कटाई होगी। लेकिन प्रशासन ने गेहूं खरीद की अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। गेहूं खरीद का अभी तक कोई लक्ष्य नहीं रख गया है और इसका मूल्य भी अभी घोषित नहीं हुआ है। जिले में गेहूं खरीद के 28 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सात मार्केटिंग, पांच एसएसफ ,16 पीसीएफ के हैं। नेफेड, कर्मचारी कल्याण निगम व एग्रो के खरीद केंद्र बनाने को शासन ने अनुमति नहीं दी है। धान खरीद के दौरान सही काम नहीं करने व किसानों को समय पर पैसा नहीं देने पर इनके खरीद केंद्र बंद कर दिए गए थे। जिला खाद्य एवं विपरण अधिकारी धनश्याम वर्मा के मुताबिक इस बार अभी 28 खरीद केंद्र बने हैं। एक अप्रैल से 15 जून तक गेहूं खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

पिछले साल पूरा नहीं हुआ था लक्ष्य
मौसम की मार की वजह से पिछले साल गेहूं खरीदारी का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया था। खूब बारिश पड़ने पर गेहूं की फसल खराब हुई थी। 43,500 मैट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया था पर 8604 मैट्रिक टन गेहूं की खरीदारी हुई थी। 1925 रुपये क्विंटल गेहूं खरीदा गया था। गेहूं का लक्ष्य पूरा करने के लिए अधिकारी व कर्मचारियों ने खूब जोर लगाए थे पर वे लक्ष्य का पूरा नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed