पुलिस कर्मियों सहित 277 को किया प्रतिरक्षित
नजीबाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित चार केंद्रों 277 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाकर प्रतिरक्षित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लाला भोजाराम राजकीय नेत्र चिकित्सालय, नगरपालिका परिषद नजीबाबाद और नगर पंचायत साहनपुर कार्यालय पर कोरोना वैक्सीन टीकाकरण शिविर आयोजित किए गए। लाला भोजाराम नेत्र चिकित्सालय पर डॉ. पंकज विश्नोई के निर्देशन में सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह सहित 47 लोगों ने टीकाकरण कराया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. फैज हैदर, डॉ.सुशील की देखरेख में 91 लोगों ने, नगरपालिका परिषद नजीबाबाद कार्यालय पर 34 लोगों ने और साहनपुर नगर पंचायत कार्यालय पर 105 लोगों ने वैक्सीन प्रतिरक्षण कराया। सीएमओ डॉ.विजय कुमार, एसीएमओ डॉ. पीआर नायर ने टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया।