{"_id":"646129c61641d3698003f874","slug":"2646-votes-were-canceled-in-bijnor-municipality-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-3137-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - बिजनौर नगर पालिका में 2646 मत हुए रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - बिजनौर नगर पालिका में 2646 मत हुए रद्द
Mon, 15 May 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 15 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान की मतगणना में 2646 मत रद्द पाए गए। साथ ही 107 मतदाताओं ने 15 प्रत्याशियों में से किसी को पसंद नहीं किया है। तमाम जागरूकता के बाद भी रद्द मतों की संख्या कम नहीं हुई है।
बिजनौर पालिका परिषद अध्यक्ष पर विजेता प्रत्याशी इंदिरा सिंह और उनकी प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी स्वाति वीरा महाजन की जीत में 4282 मतों अंतर रहा है। बिजनौर जनपद में मतदाताओं ने मतदान करने में रुचि कम दिखाई थी। जनपद का मतदान करीब 50 प्रतिशत ही पहुंच पाया था। मतगणना में सभी मतों की स्थिति स्पष्ट हुई। भाजपा की प्रत्याशी इंदिरा सिंह मतदाताओं के मतों का बहुमत पाकर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की कुर्सी पर विराजमान हुई। मतगणना में 2646 मत रद्द पाए गए। वर्तमान समीकरण में रद्द 2646 मत किसी का गणित नहीं बदल सकते थे, क्योंकि विजेता प्रत्याशी व उसके प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी के बीच जीत का अंतर 4282 मतों का रहा है, लेकिन इतने मत रद्द होना बड़ी बात है।
-- -- -- --
वोट का विवरण
बिजनौर में पड़े मत - 66598
रद्द हो गए मत - 2646
नोटा पर गए मत - 107
शुद्ध मतों की संख्या - 63952