{"_id":"623dfcd14b45011c797d06a6","slug":"253-crore-to-be-recovered-from-1-12-lakh-defaulters-bijnor-news-mrt5818186128","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.12 लाख बकायेदारों से वसूले जाएंगे 253 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.12 लाख बकायेदारों से वसूले जाएंगे 253 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1.12 लाख बकायेदारों से वसूले जाएंगे 253 करोड़
बिजनौर। समय पर बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे। बिजनौर सर्किल क्षेत्र में एक लाख 12 हजार बकायेदार उपभोक्ताओं से करीब 250 करोड़ रुपये की वसूली की जाएगी। ऊर्जा निगन ने राजस्व वसूली और बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने को अभियान शुरू कर दिया। साथ ही एसडीओ व अधिशासी अधिकारी अभियान की लगातार निगरानी करेंगे।
तमाम प्रयास के बाद भी ऊर्जा निगम के बकायेदारों की मोटी फाइल कम नहीं हो रही है। बिजनौर सर्किल में चार डिविजन के उपभोक्ता एक लाख 12 हजार उपभोक्ताओं पर 253 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले बकायेदार उपभोक्ताओं के सरचार्ज में छूट दी गई थी। चुनाव के कारण यह योजना बंद हो गई थी। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बकाया वसूली को सख्त कदम उठा लिए हैं। जनपद के शहर व ग्रामीण और उद्योग इकाइयों के बकायेदारों की सूची बनाकर संबंधित अवर अभियंताओं और एसडीओ को भेज दी गई है। उक्त टीमें अपने क्षेत्र में बकायेदारों के द्वार पर पहुंचकर पहले उनसे बकाया बिजली बिल जमा करने का आग्रह करेंगी। बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं का मौके पर ही कनेक्शन काटा दिया जाएगा। ऊर्जा निगम की बिजनौर डिविजन के एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि सभी जेई को रोजाना लक्ष्य दिया जा रहा है। उसकी आला अधिकारी निगरानी कर रहे हैं।
बकाया बिजली बिल जमा कराने एवं बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने को टीमें बनाई हैं। टीम रोजाना अपने निर्धारित क्षेत्र में राजस्व वसूली तथा कनेक्शन काटने का कार्य कर रही है। अच्छी बिजली प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील की - नंद लाल, अधीक्षण अभियंता