{"_id":"634d98335ae45c2a2739d0a4","slug":"250-children-benefited-from-the-child-service-scheme-bijnor-news-mrt6100327176","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 बच्चे बाल सेवा योजना से हुए लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 बच्चे बाल सेवा योजना से हुए लाभान्वित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
250 बच्चे बाल सेवा योजना से हुए लाभान्वित
बिजनौर। जिले में 250 से अधिक बच्चे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से लाभान्वित हुए हैं। कोरोना आश्रितों की अगले सप्ताह तक सहायता राशि खातों में पहुंचेगी। शासन से सामान्य श्रेणी का जून के बाद बजट नहीं आया।
जिले में कोरोना आश्रित 187 और सामान्य श्रेणी के 83 बच्चे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में शामिल हैं। कोरोना आश्रित बच्चों को 4000 रुपये प्रति माह मिलता है। शासन से तीन-तीन माह का बजट आता है। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि कोरोना आश्रितों को मार्च 2022 तक का भुगतान हो गया है। अप्रैल से सितंबर माह तक का छह माह का बजट आ गया है। पैसों का भुगतान बच्चों के बैंक खातों में जाता है। अगले सप्ताह तक धनराशि बच्चों के खाते में पहुंच जाएगी। योजना से सामान्य बच्चों को मार्च 2022 तक का भुगतान हुआ है। अप्रैल, मई व जून माह अर्थात तीन माह का बजट इसी माह आया है। बाल सेवा योजना में कोरोना व सामान्य श्रेणी के आश्रित बच्चों को चिह्नित करने का अभियान जारी है। इसी माह 22 बच्चे आश्रित तथा 30 बच्चे सामान्य श्रेणी में चिह्नित किए गए। बच्चों को नियमानुसार नवंबर से सहायता राशि मिलेगी।